The Search

The Search

अंतरजाल

विश्व में यन्त्रों को आपस में जोड़ने हेतु परस्पर संबद्ध संगणकों का एक वैश्विक तन्त्र

अंतरजाल या भू-जाल एक वैश्विक संगणक संजाल है जो विभिन्न प्रकार की सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सुविधाएँ प्रदान करता है, जिसमें मानकीकृत संचार प्रोटोकॉलों का उपयोग करके परस्पर जुड़े जाल-तन्त्र शामिल हैं। यह संजालों का एक संजाल है जिसमें स्थानीय से वैश्विक स्तर के निजी, सार्वजनिक, शैक्षणिक, व्यवसाय और सरकारी संजाल शामिल हैं, जो वैद्युतिक, तार-रहित और प्रकाशीय संजालीकरण तकनीकों की एक विस्तृत शृंखला से जुड़े हैं। अन्तर्जाल में सूचना संसाधनों और सेवाओं की एक विशाल शृंखला होती है, जैसे कि संयोजित अतिपाठ दस्तावेज़ और विश्वव्यापी जाल के अनुप्रयोगों, वैद्युतिक पत्र, दूरभाषी और फ़ाइल साझाकरण।

Wikipedia · CC BY-SA