The Search
मुम्बई
महाराष्ट्र, भारत की राजधानी
मुम्बई अथवा मुंबई भारत के महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। सन् 2018 में यह दिल्ली के बाद जनगणना की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा और विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा शहर था। भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार बृहन्मुम्बई महानगरपालिका द्वारा प्रशासिक क्षेत्र के अधीन 1.25 करोड़ और मुम्बई महानगरीय क्षेत्र में 2.3 करोड़ लोग बसे हुए थे। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम आर्थिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र भी है, जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। मुंबई को भारत का मैनहटन,कहा जाता है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई को भारत का न्यूयॉर्क भी कहा जाता है। मुंबई में देश का प्रमुख शेयर बाजार बंबई स्टॉक एक्सचेंज स्थित है, जो भारत की औद्योगिक और वित्तीय क्षेत्रों को बढ़ावा देता है।
Wikipedia · CC BY-SA